26 अप्रैल 2014

मुहांसो के लिए घरेलु उपचार

कील-मुहांसे त्वचा के रोग होते हैं जिनसे चेहरे की खूबसूरती पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आजकल मुंहासे सिर्फ किशोरों की समस्या नहीं रह गई हैं। बढ़ते प्रदूषण, असंतुलित आहार, तनाव, कम पानी पीने और नशे की आदत के चलते यह हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुका है। 
कई बार मुंहासे ठीक तो हो जाते हैं पर उसके दाग इतने गहरे होते हैं कि वह जल्दी जाने का नाम नहीं लेते। बाजार में उपलब्ध अलग-अलग तरह की क्रीम का प्रयोग करने से बेहतर है की आप इनसे निजात पाने के लिए के लिए कुछ आसान घरेलू उपचार अपनाएं।
  • गुलाब जल और नींबू रस की बराबर मात्रा मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसको नियमित लगाने से चेहरा बेदाग हो जाएगा।
  • मुंहासों पर चंदन का पेस्ट लगाने से यह बैठ जाते हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से इनके निशान भी खत्म हो जाते हैं।
  • चंदर पाउडर और गुलाब जल के मिश्रण को रात को सोने से पहले लगाएं और सुबह उठने के बाद धो लें।
  • नीम के पानी की भाप लेने से मुंहासे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
  • शहद को पिंपल के दाग वाली जगह पर 45 मिनट तक लगाएं इसको सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। शहद हर प्रकार के दाग को ठीक कर सकता है।
  • बेसन और मट्ठे का पेस्ट जाय फल और दूध का पेस्ट चेहरे पर लगाने से भी मुंहासे कम होते हैं।
  • मुंहासे होने की वजह से चेहरे के छिद्र काफी बड़े हो जाते हैं। इसको कम करने और दाग को हटाने के लिए चेहरे पर 15 मिनट तक बर्फ से मालिश करनी चाहिये।
  • नींबू, टमाटर का रस या कच्चा पपीता लगाने से भी फायदा होता है।
  • नारियल पानी से मुंह धोने से चेहरे के दाग साफ हो जाते हैं।
  • अजवाइन पाउडर को दही में मिला कर चेहरे पर लगाएं। मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
  • खीरे को कस लें, चेहरे पर एक घंटे के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे केवल मुंहासे साफ होते है बल्कि यह मुहांसो को होने से रोकता भी है।


8 मार्च 2014

स्वस्थ रहने के घरेलु उपाय

प्राकृतिक उपचार
हमारी रसोई में ऐसी कई चीज़े है जिनका सेवन हम रोजाना करते हैं पर उनके गुणो से अनजान रहते हैं। यह सिर्फ हमारे खाने का स्वाद ही नहीं बढाती, बल्कि अगर इन्हे घरेलू उपचार के तौर पर इस्तमाल किया जाये, तो काफी कारगर साबित हो सकती हैं।  आईए, इस पोस्ट में जाने, आम बिमारियो के कुछ घरेलु उपचार, जिनको अपनाकर आप कई बीमारियां का इलाज घर बैठे कर सकते हैं।
  1. सर्दी जुकाम की समस्या है तो काली मिर्च, अदरक, तुलसी को शहद में मिलाकर दिन में तीन बार लें। 
  2. गले में खराश या ड्राई कफ होने पर अदरक के पेस्ट में गुड़ और घी मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा।
  3. तिल के तेल में कालीमिर्च पाउडर मिलाकर गर्म करें। इससे पक्षाघात में निष्क्रिय हुए हिस्सों की नियमित रूप से मालिश से राहत मिलती है।
  4. दाद होने पर सूखी नीम हल्दी पाउडर समान मात्रा में सरसों के तेल में मिलाएं। इसे एक घंटा लगाकर धो लें।
  5. चंदन पाउडर में दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाए व एक्जिमा के स्थान पर लगाएं। सूखने पर गुनगुने पानी से नहाएं।
    प्राकृतिक उपचार
  6. पान के पत्तों पर हल्का-सा तेल लगाकर गैस पर गर्म करें। इसे मोच वाले स्थान पर लगाने से दर्द से राहत मिलती है और सूजन भी कम होगी।
  7. अचानक हाथ जल जाने पर तेज जलन होने की स्थिति में प्याज को आधा काटकर जलन वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है।
  8. खाना खाने के बाद एक लहसुन की कली को चार मुनक्का के साथ लेने से बार-बार होने वाली गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पेट दर्द में भी फायदा होगा।
  9. सांस की बदबू दूर करने के लिए रोज तुलसी के पत्ते चबाएं।
  10. मधुमेह के रोगी 1-1 चम्मच आवंला, हल्दी व गिलोय सुबह और रात को 150-200 गर्म पानी मे डाल दें 12 घंटे बाद पानी छान लें और उसमे 1 चम्मच शहद मिला कर ½ से 1 ग्राम सुबह शाम लें|
  11. अगर बाल झड़ रहे हो, नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
  12. शरीर की दुर्गध से निजात पाने के लिए नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। इससे त्वचा साफ हो जाती है और बंद रोम छिद्र भी खुल जाते हैं। गाजर का जूस रोज पिएं। तन की दुर्गध दूर भगाने में यह कारगर है।
  13. कुछ दिनों तक लगातार आधा चम्मच मैथी दाना पॉउड़र पानी के साथ लेने से उच्च रक्त चाप में लाभ होता है। तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से भी उच्च रक्त चाप में लाभ होता है।
  14. चोट लगने पर नमक में काले तिल, सूखा नारियल और हल्दी मिला कर पीस कर गरम कर चोट वाले स्थान पर बांधने से आराम मिलता है।
  15. पैर में मोच जाने पर पान का पत्ता या आम का पत्ते को चिकना कर नमक लगा कर उस स्थान पर बांधने से काफी लाभ होता है।